Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Guru Randhawa बड़ी मुश्किलों में फंसे, कोर्ट ने जारी कर दिया पेशी का ऑर्डर

 पंजाबी सिंगर्स की तरफ से गानों में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों का लगातार विरोध हो रहा है। अब इस लिस्ट में गुरु रंधावा का नाम भी जुड़ गया है। उनके गाने सिरा को लेकर लुधियाना में शिकायत रद्रज करवाई गई थी। अब इस मामले पर समराला कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया है और 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है।

जम्यां नूं गुढ़ती च मिलदी ए अफीम पर ऐतराज
गुरु रंधावा के खिलाफ राजदीप सिंह मान ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने गाने की लाइन 'जम्यां नूं गुढ़ती च मिलदी अफीम ऐ' पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि गुढ़ती शब्द का गलत इस्तेमाल किया गया है और यह शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में विशेष महत्व रखता है। जिसके बाद गुरु रंधावा को इस मामले पर नोटिस भेजा गया था।

जब गुरु रंधावा की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तब इसे कोर्ट में ले जाया गया। जहां समराला कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया है और उन्हें 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

हनी सिंह और करण औजला के गाने पर भी हो चुका है विवाद
आपको बता दें कि इससे पहले हनी सिंह और करण औजला के गानों पर विवाद हो चुका है। हनी सिंह के मिलीनीयर और करण औजला के एमएफ गबरू में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर महिला आयोग ने ऐतराज जताया था। जिसके बाद दोनों सिंगर्स ने महिला आयोग से माफी भी मांगी थी। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260172

Share this Post