Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सरकार ने कर दिया ऐलान, महिलाओं को इस तारीख से मिलेंगे हर महीने 2100 रुपए

हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना ला रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देगी। सीएम नायब सैनी ने आज इसका ऐलान किया है।

25 सितंबर से शुरू होगी स्कीम
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू होगी। इस योजना में मुख्य रूप से वह महिलाएं शामिल होंगी जिनकी आय एक लाख रुपए से कम होगी। ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। 23 साल से ऊपर की महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले पाएंगी।  

50 लाख महिलाओं को होगा
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की 50 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। इस योजना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं महिलाओं के आयु, वर्ग और आय को ध्यान में रखकर उन्हें यह राशि दी जाएगी। महिलाओं को यह राशि हर महीने दी जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220034

Share this Post