Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जोधपुर से जम्मू जा रही ट्रेन में अचानक निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

जोधपुर से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं लगा। जिस कारण ट्रेन में बैठे पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया। जैसे ही इस बारे में ट्रेन चला रहे अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने नोखा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आउटर सिग्नल पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया। जिसके बाद डिब्बों में लगे आग बुझाने वाले यंत्रों की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया।

स्टेशन पर की गई ट्रेन की मुरम्मत
इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से नोखा रेलवे स्टेशन लाया गया। नोखा रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने तकनीकी खामी की मरम्मत की। शुरूआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी के कारण धुआं निकलना शुरू हुआ था। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234170

Share this Post