Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

अस्पताल में गर्भवती महिला ने एमरजेंसी वार्ड के बाहर दिया बच्ची को जन्म पढ़ें पूरी खबर 

अस्पताल में गर्भवती महिला ने एमरजेंसी वार्ड के बाहर दिया बच्ची को जन्म

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब (राजन) : शहर के सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही नन्ही परी को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान 25 वर्षीय मंजू पत्नी नंद लाल निवासी मोहल्ला संतपुरा के रूप में हुई है।

नंद लाल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है और पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। नंद लाल ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भावस्था के नौवें महीने में थी। बुधवार तड़के अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। रात से हो रही लगातार बारिश के कारण घर से अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिल पाया। बड़ी मुश्किल से एक ऑटो चालक को हाथ जोड़कर मदद मांगनी पड़ी, जिसके बाद ही वह पत्नी को सिविल अस्पताल तक ला पाया।

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मंजू की हालत काफी बिगड़ गई और इमरजेंसी वार्ड में दाखिल होने से पहले ही वह वहीं गिर पड़ी। उसी दौरान उसने नन्ही बच्ची को जन्म दे दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मां-बेटी दोनों को जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

नवजात बच्ची के पिता नंद लाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “यह हमारा पहला जीवित बच्चा है। पहले भी एक कन्या ने जन्म लिया था, लेकिन जन्म के बाद उसकी मौत हो गई थी। अब घर में लक्ष्मी के रूप में नन्ही परी आई है।

इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि बरसात और आपात स्थितियों में गर्भवती महिलाओं व गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रशासन की कोई ठोस व्यवस्था क्यों नहीं है।


72

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147316