Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुरदासपुर में सीएम के आदेशों के बावजूद स्कूल खुला, बाढ़ के कारण 400 स्टूडेंट्स और टीचर फंसे, देखें Video

पंजाब सरकार ने भारी बारिश के चलते राज्य भर के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया था। पर बावजूद इसके गुरदासपुर के दबुरी गांव में जवाहर नवोदय स्कूल को खोला गया। जिस कारण आज बारिश और बाढ़ के पानी के कारण लगभग 400 स्टूडेंट स्कूल में फंस गए, जहां 4 से 5 फीट तक पानी भर चुका है। 

स्कूल से बच्चों का किया जा रहा है रेस्क्यू
यह गंभीर स्थिति स्कूल प्रशासन, विशेषकर प्रिंसिपल की लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है, जिन्होंने मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद स्कूल को बंद नहीं किया। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दे दी गई है।बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए टीमों ने काम शुरू कर दिया है।

स्कूल में काफी ज्यादा संख्या में बच्चे और टीचर फंसे
डीसी का कहना है कि भारी मात्रा में बच्चे और टीचर अंदर फंसे हुए है। उन्होंने कहा कि यह रिहायशी इलाका है। जिसमें अभी 200 के करीब बच्चें स्कूल के अंदर फंसे हुए है। डीसी की तरफ एनडीआरएफ सहित अन्य प्रशासन की टीमें भेज दी गई है, जहां बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के आस-पास की सड़कों और गलियों में भी जलभराव है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। 

पेरेंट्स ने स्कूल पर लगाए लापरवाही के आरोप
कुछ पेरेंट्स  मौके पर पहुंचे, लेकिन पानी की स्थिति को देखते हुए वे भी अपने बच्चों तक नहीं पहुंच सके। स्कूल में फंसे बच्चों के कुछ अभिभावकों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सरकार ने पहले ही छुट्टी घोषित कर दी थी, तो बच्चों को स्कूल बुलाने का क्या औचित्य था? अब बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल में फंसे हुए हैं। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267057

Share this Post