Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी सिंगर को धमकी देने वाले को पुलिस ने किया अरेस्ट, WhatsApp पर लिखा था- तेरा नंबर लगाना है बेटे

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्राई सिटी का ही रहने वाला है। 

विदेशी नंबर से भेजी थी धमकी
गौर हो कि मनकीरत औलख को 21 अगस्त को वॉट्सएप पर विदेशी नंबर से धमकी भेजी गई थी। यह धमकी पंजाबी में भेजी गई थी, जिसमें लिखा था कि देखते जा बेटे तेरे साथ अब क्या-क्या होता है। धमकी मिलने के बाद मनकीरत ने तुरंत पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी थी।

धमकी में यह लिखा था 
धमकी देने वाले ने वॉट्सएप पर लिखा था कि तैयार हो जाओ बेटे तेरा टाइम आ गया, चाहे तेरी पत्नी हो या चाहे तेरा बच्चा हो, हमे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बेटा तेरा नंबर लगाना है। यह न समझना कि तुझे कोई धमकी में कोई मजाक किया गया है। नंबर लगाना है बेटे, देख कैसे लगता है। देखते चल बेटे, अब तेरे साथ क्या-क्या होता है। हालांकि एक ज़िम्मेदार चैनल होने के नाते, खबरिस्तान न्यूज नेटवर्क इस धमकी भरे मैसेज की पुष्टि नहीं करता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post