Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद के कारण इतनी ट्रेनें प्रभावित, आम लोगों की बड़ी मुश्किलें

 रणजीत सागर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण रावी नदी उफान पर है, जिस पठानकोट में हालात बिगड़ गए हैं। जिस कारण चक्की रेलवे पुल को नुकसान पहुंचा है। जिस कारण एहतियात के तौर अब पठानकोट-जालंधर रेलवे रुट को बंद कर दिया गया है। इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

90 ट्रेनें हुईं प्रभावित, लोग परेशान
पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद करने के कारण 90 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसका सीधा असर ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों पर पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट से रवाना कर रही है। पर लोग इस समय काफी मुसीबत में फंसे हुए हैं। 

इस कारण हालात हुए खराब
रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब में हालात खराब होते जा रहे हैं। हालांकि अभी सतलुज का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। तरनतारन, फिरोजपुर व फाजिल्का इलाकों में हरिके हैडवर्क्स से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला है। सबसे ज्यादा इसका पठानकोट में देखने को मिल रहा है। वहीं गुरदासपुर में 7 गांवों का संपर्क भारत से टूट गया है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256818

Share this Post