Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब में बारिश ने मचाई तबाही, आने वाले कुछ घंटे हैं काफी भारी, सतर्क रहें

पंजाब के कुछ इलाकों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं बाकी के जिलों में यैलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

डैम से पानी छोड़े जाने के कारण हालात खराब
रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब में हालात खराब होते जा रहे हैं। हालांकि अभी सतलुज का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। तरनतारन, फिरोजपुर व फाजिल्का इलाकों में हरिके हैडवर्क्स से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला है। सबसे ज्यादा इसका पठानकोट में देखने को मिल रहा है। वहीं गुरदासपुर में 7 गांवों का संपर्क भारत से टूट गया है। 

आज भी पंजाब में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी पंजाब के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में सामान्य से अधिक बारिश के आसार बने हुए हैं।

जालंधर, अमृतसर, पठानकोट में स्कूलों की छुट्टियां
जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट व गुरदासपुर जिलों और अमृतसर के अजनाला व रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्‌टी है। जबकि, फाजिल्का के बाढ़ ग्रस्त 20 के करीब गांवों के स्कूल अगले आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post