Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मंगलवार को छुट्टी का ऐलान,क्यों, कहाँ जानें के लिए पढ़ें पूरी खबर

मंगलवार को छुट्टी का ऐलान,क्यों,कहाँ 

जानें के लिए पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन): पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जालंधर में भी जिला प्रशासन का बड़ा फैसला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि मौसम विभाग की ओर से दी गई चेतावनी के बाद जालंधर में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। 

बता दें कि इससे पहले होशियारपुर, अमृतसर, फाजिल्का व पठानकोट जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया था, लेकिन देर रात अब जालंधर के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिसके चलते कल यानि 26 अगस्त को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।  

जैसा कि आपको पता ही है कि पूरे पंजाब राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है और आने वाले समय में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। यह ध्यान में आया है कि भारी बारिश के कारण कई स्कूलों को जाने वाले रास्तों में पानी भर गया है, जिसके कारण स्कूलों में तैनात स्टाफ और बच्चों का स्कूलों में आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है।

इसीलिए डी.सी. जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने हालातों को ध्यान में रखते हुए, जिला जालंधर के सभी सरकारी/निजी स्कूलों में दिनांक 26.08.2025 को अवकाश की घोषणा की है।   इन आदेशों को जिला जालंधर में पूरी तरह लागू करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा/प्राथमिक शिक्षा) को निर्देशित किया जाता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259008

Share this Post