Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

BCCI ने तोड़ा 358 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट, Team India ढूंढ रहा है नया स्पॉन्सर

एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ड्रीम इलेवन के साथ अपना 358 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। बीसीसीआई ने यह फैसला भारत सरकार की ऑनलाइन गेमिंग को कंट्रोल करने वाले नए बिल पास होने के बाद लिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सकारिया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड आगे कभी भी ऐसी कंपनियों के साथ नहीं जुड़ेगा।

3 साल का था कॉन्ट्रैक्ट
BCCI और ड्रीम 11 कंपनी के बीच तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। इस कॉन्ट्रैक्ट में ड्रीम 11 ने साल 2023 में बोर्ड से 358 करोड़ रुपए में टीम इंडिया की मुख्य स्पॉन्सर बनी थी। पर सरकार के नए बिल लाने के कारण ऑनलाइन गेम कंपनियां पैसों का इस्तेमाल नहीं कर सकती। जिस कारण यह डील रद्द करनी पड़ रही है।

टाटा-रिलायंस बन सकती है नई स्पॉन्सर
ड्रीम 11 इलेवन के साथ कॉन्ट्रैक्ट टूटने के बाद बोर्ड अब नई स्पॉन्सर कंपनियों को ढूंढ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ग्रुप, रिलायंस और अडाणी ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियां टीम इंडिया के मुख्य स्पॉन्सर की रेस में आगे चल रही हैं। टाटा ग्रुप पहले ही आईपीएल का प्रमुख स्पॉन्सर है। तो वहीं रिलायंस जियो स्पोर्ट्स स्पॉन्सरशिप और प्रसारण अधिकारों में शामिल है। अडाणी ग्रुप ने भी स्पोर्ट वेंचर्स में निवेश किया है।


93

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146934