Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर CP धनप्रीत कौर ने किया बड़ा खुलासा, डॉ. राहुल सूद पर फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जालंधर के अर्बन एस्टेट में डॉक्टर राहुल सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों में से एक आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है और उसकी पहचान सत्या नारायण के रूप में हुई है।

इंडस्ट्रियल एरिया में रहता था आरोपी
सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में 2 आरोपी फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अभी आरोपियों द्वारा डॉक्टर पर फायरिंग करने की वजह सामने नहीं आई है। 

बाकी 2 आरोपी फिलहाल फरार
उन्होंने आगे बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी में किडनैपिंग या लूटपाट की वजह सामने आ पाएगी। डॉक्टर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके शहर में सीसीटीवी खंगालने के बाद उनकी टीम ने यूपी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कोई क्रिमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254698

Share this Post