Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिल्ली सीएम रेख गुप्ता की Z प्लस सुरक्षा हटाई गई, 4 दिन पहले ही मिली थी सिक्योरिटी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की Z प्लस सुरक्षा 4 दिन के अंदर ही वापिस हटा ली गई है। रेखा गुप्ता को यह सुरक्षा उन पर हुए हमले के बाद दी गई थी। पर 4 दिन के बाद ही इस सुरक्षा को वापिस ले लिया गया है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सुरक्षा को वापिस क्यों लिया गया है।

हमले के मामले में दूसरा आरोपी अरेस्ट
वहीं रेखा गुप्ता पर थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान तहसीन सैयद के रूप में हुई है और वह मुख्य आरोपी राजेश सकरिया का सहयोगी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ शुरू कर दी है।

20 अगस्त को हुआ था हमला
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। आरोपी राजेश सकरिया ने सीएम रेखा को कागज देते समय उनका हाथ खीचां था और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा गुप्ता के सिर और कंधे पर चोट आई थी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219542

Share this Post