Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मणिमहेश यात्रा के दौरान 3 पंजाबी नौजवानों की मौ'त, इन शहरों से थे श्रद्धालु

हिमाचल में मणिमहेश यात्रा के दौरान 3 पंजाबी श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीनों श्रद्धालुओं की मौत यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई है। मृतकों की पहचान पठानकोट के अमन (18 साल), रोहित (18 साल) और गुरदासपुर के अनमोल (26साल) के तौर पर हुई है। फिलहाल खराब मौसम और बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। 

तीनों पंजाब के रहने वाले
अमन का बीती रात को कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया था और गौरीकुंड में मौत हो गई, जबकि रोहित की मौत कुगती ट्रैक पर ऑक्सीजन की कमी से हुई है। वहीं अनमोल की मौत धंचो में आज सुबह 10 बजे हुई। मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद भरमौर में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। 

भगवान शिव के लिए होती है मणिमहेश यात्रा
हिमाचल प्रदेश में भगवान शिव को समर्पित एक वार्षिक तीर्थयात्रा है। यह यात्रा मणिमहेश झील (13,000 फीट की ऊंचाई पर) तक की जाती है, जो कैलाश शिखर के तल पर स्थित है। यह यात्रा भादों महीने में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आयोजित की जाती है, जब हजारों तीर्थयात्री पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए आते हैं। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265620

Share this Post