Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्लॉट में घूम रही थी घोड़ी, तारों की चपेट में आकर करंट लगने से हुई मौत  दस लाख थी कीमत पढ़ें पूरी खबर 

प्लॉट में घूम रही थी घोड़ी, तारों की चपेट में आकर करंट लगने से हुई मौत

 दस लाख थी कीमत

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : जिले के ढड्ढे पिंड में एक घोड़ी की करंट लगने से मौत हो गई। मारी गई घोड़ी की कीमत दस लाख रुपये बताई गई है।

घोड़ी के मालिक शमशेर अली उर्फ शेरू ने बताया कि उसकी घोड़ी खुलकर गांव में एक प्लॉट में घूम रही थी। कई दिनों से बिजली की तारें खाली प्लॉट में गिरी हुई थीं। कई बार बिजली विभाग को इस संबंध में सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसका परिणाम यह हुआ कि घोड़ी करंट की चपेट में आ गई।

घोड़ी ने शमशेर अली को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलावा कई राज्यों में रेस में 700 से अधिक पुरस्कार जीतकर दिए थे। उसने बताया कि उसने एक रेस में एक्टिवा भी जीती थी। घोड़ी से उसका रोजगार बना हुआ था। जब घोड़ी की करंट लगने की सूचना शमशेर अली को मिली तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और पूछा कि इतनी महंगी घोड़ी की कीमत उसे कौन लौटाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260940

Share this Post