Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

खाटू श्याम के लिए हैलीकॉप्टर सेवा शुरू, अब मथुरा-वृंदावन की तैयारी पढ़ें पूरी खबर

खाटू श्याम के लिए हैलीकॉप्टर सेवा शुरू, अब मथुरा-वृंदावन की तैयारी

पढ़ें पूरी खबर 

 

दिल्ली ( राजन ) : हैलीकॉप्टर सेवा प्रदान करने वाली स्यंदन एविएशन ने शनिवार को दिल्ली के रोहिणी हैलीपोर्ट से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम और चुरू जिले में स्थित सालासर बालाजी के लिए दैनिक उड़ान शुरू की। स्यंदन एविएशन के प्रबंध निदेशक अभिनव सहाय ने इस मौके पर बताया कि कंपनी देश के पूरे एविएशन इको सिस्टम में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है। उसका फोकस हैलीकॉप्टर से तीर्थयात्रा पर है।

ऐसे स्थलों की यात्रा जो सनातन धर्म से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसी साल मथुरा-वृंदावन के लिए भी सेवा शुरू की जाएगी। रोहिणी-खाटू श्याम जी-सालासर बालाजी-रोहिणी का किराया 95 हजार रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। लोग 6 घंटे में दर्शन करके उसी दिन वापस भी आ सकते हैं। पूरी यात्रा की दूरी करीब 700 किलोमीटर है। इसमें हैलीकॉप्टर के किराए के साथ दोनों मंदिरों तक परिवहन सेवा, मंदिर में वीआईपी दर्शन, प्रसाद और खाटू श्याम में आराम की व्यवस्था शामिल है। हैलीकॉप्टर सुबह 9.30 बजे रोहिणी हेलीपोर्ट से उड़ान भरेगा और  2.30 बजे वापस आ जाएगा। पहली उड़ान में जाने-माने कवि एवं पूर्व राजनेता कुमार विश्वास पहले यात्री बने।


137

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147305