Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका के टैरिफ टैक्स का भारत का एक्शन, US के लिए बंद की सर्विस, पड़ेगा असर

अमेरिका के लगातार टैरिफ बढ़ाने पर अब भारत ने एक्शन लिया है। भारत ने अमेरिका के लिए सभी तरह के डाक सामानों की बुकिंग सस्पेंड करने का फैसला लिया है। यह फैसला 25 अगस्त से लागू होगा। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। 

पोस्टल डिपार्टमेंट ने दी जानकारी
पोस्टल डिपार्टमेंट ने लिखा कि 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाले सभी इंटरनेशनल डाक सामानों पर देश-विशेष इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट (IEEPA) टैरिफ स्ट्रक्चर के अनुसार कस्टम ड्यूटी देनी होगी। चाहे उनकी कीमत कितनी भी हो। हालांकि, 100 डॉलर (करीब 8,700 रुपए) तक की कीमत वाले गिफ्ट आइटम्स को ड्यूटी से छूट मिलती रहेगी।

पहले बुक किए गए सामान डिलीवर नहीं होंगे
डिपार्टमेंट ने आगे कहा कि जिन ग्राहकों ने पहले से बुक किए गए सामान को भेजा है, वे अब डिलीवर नहीं हो सकते। इसलिए कस्टमर डाक शुल्क की वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वो सभी स्टेकहोल्डर के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रहा है और जल्द से जल्द सेवाएं सामान्य करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है।

नए आदेश के तहत  इंटरनेशनल पोस्टल नेटवर्क के जरिए शिपमेंट पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्ट कैरियर्स या अमेरिकी कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) की ओर से मंजूर किए गए सामानों को जमा करने और ड्यूटी वसूलने की जिम्मेदारी दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260171

Share this Post