Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

होशियारपुर हादसे पर सीएम मान ने जताया दुख, जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए मुआवजा राशि का किया ऐलान

होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है। सीएम मान ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की हैं।

2-2 लाख रुपए का दिया मुआवजा
सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि होशियारपुर के गांव मंडियालां में देर रात LPG गैस से भरे एक टैंकर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर मिली है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। पंजाब सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का इलाज मुफ्त करवाया जाएगा।

बीती रात हुआ था हादसा
होशियारपुर में मंडियाला गांव के पास शुक्रवार रात LPG टैंकर में ब्लास्ट हो गया। मिनी ट्रक की टक्कर से LPG से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। गैस रिसाव से आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को चपेट में ले लिया। जिधर जिधर गैस गई उसकी चपेट में आकर 15 दुकानें और 4 घर जल गए। दो लोग जिंदा जल गए। तीस से ज्यादा झुलस गए हैं। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post