Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
जालंधर-होशियारपुर रोड पर गांव मंडियाला में देर रात महिंद्रा पिकअप और एलपीजी गैस टैंकर टक्कर में 4 घर और 15 दुकानें जल गई। वहीं घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि भारी मात्रा में लोग झुलस गए। देर रात महिंद्रा पिकअप के साथ एलपीजी गैस टैंकर टक्कर के बाद ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
वहीं इस घटना में हुए नुकसान को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज सुबह गांववासियों और दुकानदारों ने धरना लगा दिया है। लोगों का कहना है कि घटना में ड्राइवर के साथ कंडक्टर व प्लांट की जिम्मेदारी कहां है। वहीं हुए नुकसान की भरपाई कौन करेंगा।
घटना के दौरान एलपीजी प्लांट की ओर से कोई दमकल विभाग की गाड़ियां और एंबुलेंस मुहैय्या नहीं करवाई गई। लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान एयरफोर्स स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत पहुंच गई। एलपीजी गैस से भरा टैंकर गलत दिशा की ओर से क्यों वापिस आया जो कि जांच का विषय है।
बता दें कि देर रात घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में घायल मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों के हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन भी दिया। इस घटना के दौरान आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गईं। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया। हाईवे पर करीब एक किलोमीटर का एरिया खाली लिया गया।
होशियापुर की डीसी आशिका जैन ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक दमकल विभाग की 90 से अधिक गाड़ियों द्वारा आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा। होशियारपुर के सिविल सर्जन पवन कुमार के मुताबिक, 2 लोगों को देर रात मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। 20-22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर रूप से झुलसे कई मरीजों को होशियारपुर से रेफर किया गया है।




Comments
No comments yet.