Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मुस्लिम संगठन पंजाब की वार्षिक बैठक 24 अगस्त को जालंधर में

बैठक के एजेंडे में पंजाब महासचिव का होगा चुनाव और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर होगी विशेष चर्चाएं 

जालंधर 22 अगस्त (सोनू ) : मुस्लिम संगठन पंजाब (पंजीकृत) की वार्षिक बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आगामी 24 अगस्त को सूबह 11 बजे पंजाब प्रेस क्लब, जालंधर में आयोजित होगी।
बैठक के एजेंडे में पंजाब महासचिव का चुनाव और संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श शामिल है। साथ ही अल्पसंख्यकों के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक अधिकारों पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस चर्चा का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाना है।
मुस्लिम संगठन के चेयरमैन सैयद अली और प्रधान नईम खान एडवोकेट ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समुदाय को संगठित करना और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की वकालत करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं बुद्धिजीवियों की उपस्थिति और बहुमूल्य सुझाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post