Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

कैंट में भी रुकेगी दिल्ली-कटरा वंदे भारत पढ़ें पूरी खबर 

कैंट में भी रुकेगी दिल्ली-कटरा वंदे भारत

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : अब दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन पर रुका करेगी। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू की मांग पर रेलवे ने ट्रेन का जालंधर कैंट पर स्टापेज तय कर दिया है।

 

रेलवे के जारी पत्र के अनुसार गाड़ी संख्या 22439 (नई दिल्ली से कटरा) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6.51 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6.53 बजे रवाना होगी। इससे न केवल जालंधर बल्कि आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। वहीं, उद्योगपति,

 

एनआरआइ और दिल्ली जाने वालों को लाभ होगा, क्योंकि शताब्दी ट्रेन में आरक्षण की समस्या हमेशा रहती है। सुशील रिंकू ने कुछ दिन पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर ट्रेन को जालंधर कैट स्टेशन पर रुकने के लिए मांग पत्र सौंपा था। लंबे समय से जालंधर, होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालु मांग कर रहे थे कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का सीधा लाभ मिले।


73

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147304