Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

इस कांग्रेस नेता ने राणा गुरजीत की तुलना रावण से की, कहा- उसे भी अंहकार ही ले बैठा

पंजाब में कांग्रेस के नेताओं के बीच गुटबंदी अब खुलकर सामने आ रही है। पटियाला में वीरवार को सीनियर लीडरशिप के सामने ही स्थानीय नेता आपस में भिड़ गए। वहीं कुलबीर जीरा ने राणा गुरजीत के खिलाफ एक्स पर पोस्ट शेयर की है।

राणा गुरजीत के खिलाफ कुलबीर जीरा ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राणा और रावण में ज्यादा फर्क नहीं दिखता। रावण को भी चार वेदों का ज्ञान था और उससे बुद्धिमान कोई नहीं था, पर उसे भी अंहकार ही ले बैठा। हालांकि इस मामले पर राणा गुरजीत का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जानें क्या है पूरा है विवाद
दरअसल इस विवाद की असली वजह एक यूट्यूब चैनल को दिया गया इंटरव्यू है। इंटरव्यू के दौरान 8 सेकेंड की एक क्लिप में राणा ने कहा  कि मैं तो एक बात जानता हूं, जिनसे ने मेरे से पंगा लिया है, वह है नहीं। इस पर एंकर ने सवाल किया कि “चाहे वह राजनीति में हो या फिर अदरवाईज? यही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258230

Share this Post