Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में स्कूल बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बीच सड़क हुआ जमकार बवाल, देखें Video

जालंधर में पठानकोट चौक के पास बच्चों से भरी S.K.V.N School Bus बस ने 2 गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिस कारण मौके पर काफी ज्यादा हंगामा हुआ है। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक जख्मी हो गया। तो वहीं कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। 

बच्चों का हुआ बचाव
कार चालक ने बताया कि बस ने पीछे से ई-रिक्शा और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा चालक का सिर पर गहरी चोटें आई है, जिसे कपूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बस में छोटे-छोटे बच्चे सवार थे और गनीमत रही कि बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस ने बस ड्राइवर को लिया हिरासत में
घटना की मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस ड्राइवर को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस घटना की जाकारी स्कूल मैनेजमैंट को भी दी है। वहीं पुलिस ने बस ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256820

Share this Post