Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Google Map का इस्तेमाल करना छोड़ दें, वर्ना आपके साथ भी हो सकता है ऐसा हादसा

अक्सर लोग सफर के दौरान रास्ता जानने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब ये रास्ता दिखाने के बजाए मौत के रास्ते पर ले जा रहा है। हाल ही में मेरठ यूनिवर्सिटी के 4 छात्र गूगल मैप से रास्ता देखते हुए अंबाला के मार्कंडेश्वर मंदिर जा रहे थे। पर गलती के कारण वह एक पानी के गहरे गड्ढे में गिर गए। पर गनीमत रही कि हादसे में चारों छात्रों की जान बच गई।

गूगल मैप के कारण पानी में गिरी कार
दरअसल सभी छात्र गूगल मैप पर दिखाई दे रही लोकेशन के मुताबिक कार सवार चलते रहे। उनकी कार मैप में दिखाई जा रही लोकेशन के अनुसार सिरोही पैलेस के बराबर वाले रास्ते पर टर्न हो गई। जैसे ही कार मुड़ी वो अचानक से पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह पानी में डूब गई।

चारों दोस्तों ने बचाई अपनी जान
कार को डूबती देखकर भी चारों दोस्तों सूर्या, आदित्य, अनुज और आशुतोष ने हिम्मत नहीं हारी और वह कार का दरवाजा खोल कर उसकी छत पर चढ़ और अपनी जान बचाई। इस तरह से गूगल मैप ने एक बार फिर धोखा दे दिया और चार युवकों की जान को खतरे में डाल दिया।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे 
साल 2024 में बदायूं से बरेली जा रही एक कार गूगल मैप के सहारे अधूरे ब्रिज पर चढ़ गई और करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254541

Share this Post