Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका ने भारतीय ट्रक ड्राइवरों को लेकर लिया बड़ा फैसला, आने वाले दिनों में दिखेंगे इसके परिणाम

अमेरिका के फ्लोरिडा में पंजाबी नौजवान के गलत टर्न लेने पर एक्सीडेंट के मामले में अमेरिकी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी सरकार ने तुरंत ट्रक ड्राइवरों के वीज़ा जारी करने पर रोक लगा दी है। खुद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसकी जानकारी दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लिखा कि हम तुरंत प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के सभी वर्कर वीजा जारी करना रोक रहे हैं। विदेशी ड्राइवरों की बढ़ती संख्या और अमेरिकी की सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चला रहे हैं। अमेरिकी नागरिकों की जान को खतरे में डाल रही है। अमेरिकी ट्रक ड्राइवरों की जीवनशैली कमजोर हो रही है।

बीते दिन ही फ्लोरिडा में पंजाबी नौजवान हरजिंदर सिंह ने हाईवे के बीच गलत यू टर्न लेना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से तेज रफ्तार कार में गुजर रही मिनी वैन ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। इसी कारण अमेरिकी सरकार ने ट्रक ड्राइवरों के वीजा पर रोक लगा दी है।  यह पहली बार है जब एक व्यक्ति की गलती पर पूरे सेक्टर पर असर पड़ा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258091

Share this Post