Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का हुआ निधन फिल्म जगत में शोक की लहर पढ़ें पूरी खबर 

पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का हुआ निधन

फिल्म जगत में शोक की लहर

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन): पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को आज एक गहरा झटका लगा है। मशहूर कलाकार और अभिनेता जसविंदर भल्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। 65 वर्षीय जसविंदर भल्ला का आज तड़के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

जसविंदर भल्ला की अंतिम यात्रा 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट से निकाली जाएगी, जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अग्नि को समर्पित किया जाएगा।

जसविंदर भल्ला ने अपने हास्य अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया। उन्होंने पंजाबी सिनेमा को नई ऊँचाइयाँ दीं और कॉमेडी को एक अलग मुकाम तक पहुँचाया। उनके निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग और सामाजिक मुद्दों पर आधारित व्यंग्यात्मक अंदाज़ ने दर्शकों को हमेशा हँसाया और सोचने पर मजबूर भी किया। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259008

Share this Post