Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिल्ली मे हारी आप पंजाब मे पुलिस का इस्तेमाल कर भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई-सुशील शर्मा 

 

ना झुकेंगे,ना रुकेंगे ना थकेंगे जनता को मोदी सरकार से लाभ दिलाके रहेंगे-अशोक सरीन हिक्की


जालंधर जालंधर 21 अगस्त (सोनू) : भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आज जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू एवं पूर्व संसदीय सचिव पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी पर पंजाब पुलिस के पक्षपात रवैया अपनाया है और सरकार के दबाव में जो गिरफ्तारी की है वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आम आदमी पार्टी बौखला गई है और अब पंजाब में पुलिस का इस्तेमाल कर भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने की कोशिश कर रही है। 

सुशील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और अब वह पुलिस का इस्तेमाल कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है। भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि ना झुकेंगे ना रखेंगे और ना थकेंगे जनता को मोदी सरकार से मिलने वाले लाभ दिलाके रहेंगे भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की इन कोशिशों से नहीं डरेंगे और जनता को मोदी सरकार के लाभ पहुंचाने के लिए काम करते रहेंगे व जनता के हितों के लिए लड़ते रहेंगे और मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
दोनों नेताओं ने पंजाब के लोगों से आग्रह किया कि वे आम आदमी पार्टी की इन कोशिशों को समझें और भाजपा के साथ दे।वही दोनों नेताओं ने कहा जालंधर शहरी इलाके मे भी जल्द योजना बनाकर जरूरतमंद लोगो को घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,जनधन योजना,स्टार्ट अप,मुद्रा योजना जैसी दर्जनों योजनाओं का सीधा लाभ कैम्प मे कार्ड बनाकर देगें।इस अवसर पर पार्षद मनजीत टीटू,कंवर सरताज,मंडल प्रधान जॉर्ज सागर,कुलदीप मानक,राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,अनिल सच्चर,रविंद्र धीर,अनुज शारदा,गौरव राय,भगवंत परभाकर,राजीव ढींगरा,अश्वनी भंडारी,अमरजीत अमरी,अजमेर बादल आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता धरणों में शामिल हुए ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post