Sun, 22 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

भाजपा नेता पूर्व सांसद सुशील रिंकू और केडी भंडारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार क्यों वजह जानकर आप भी रह जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर 

भाजपा नेता पूर्व सांसद सुशील रिंकू और केडी भंडारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्यों वजह जानकर आप भी रह जाएंगे...


 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : इस समय जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व सांसद सुशील रिंकू को आदमपुर से और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) केडी भंडारी को शाहकोट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों क्षेत्र जालंधर जिले के अंतर्गत आते हैं।

फिलहाल उनके हिरासत में लिए जाने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। हालांकि, स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि सुशील रिंकू और केडी भंडारी केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीण इलाकों में कैंप आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया है। इस मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


122

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148214