Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा 

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं मौके पर बम स्कवॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं हाईकोर्ट के आस-पास की सभी जगहों की चैकिंग की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट को यह धमकी रजिस्ट्रार के मेल पर भेजी गई थी। धमकी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। हाईकोर्ट में आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी है।

आपको बता दें कि आज सुबह ही दिल्ली के 50 से ज़्यादा स्कूलों को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इन स्कूलों में मालवीय नगर और करोल बाग के अलावा हौज रानी और प्रसाद नगर के आंध्रा स्कूल भी शामिल हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही 32 स्कूलों को ऐसी ही धमकियां मिली थीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254546

Share this Post