Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
अमेरिका ने 6 हजार से अधिक इंटरनेशनल स्टूडेंट वीजा रद्द कर दिए हैं। जो वीजा रद्द किए गए हैं इनमें से 4 हजार स्टूडेंट अपराधों में शामिल थे, जिस कारण यह सख्त कदम उठाया गया है। वहीं कुछ के वीजा खत्म हो गए थे और वह उसके बाद भी अमेरिका में रुके हुए थे।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 हजार से इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के वीजा रद्द किए गए हैं। जांच में पाया गया है कि इनमें से कुछ ने कानून तोड़ा, कुछ वीजा खत्म होने के बाद रुके रहे, वहीं जबकि कुछ गंभीर आपराधों में शामिल थे, जिसमें आतंकवाद भी शामिल है।
सरकार को चिंता है कि कुछ लोग एजुकेशन वीजा का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से वीजा नियमों की जांच को और सख्त किया जा रहा है। इन घटनाओं में न सिर्फ अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया गया, बल्कि कॉलेज कैंपस और आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया गया।




Comments
No comments yet.