Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

मशहूर पंजाबी इंफ्लूएंसर को लुधियाना पुलिस ने किया गिरफ्तार 

लुधियाना पुलिस ने इंस्टा इंफ्लूएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंकल पर 2022 में एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसी मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई हुए गिरफ्तार किया है। 
 
फेसबुक लाइव पर अभद्र भाषा किया था इस्तेमाल
प्रिंकल पर आरोप है कि उसने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने अपनी पत्नी का नाम एक ऐसे व्यक्ति से जोड़ा जिसे वह जानता तक नहीं है। जिसके बाद प्रिंकल के खिलाफ 2022 में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस जांच के दौरान उसका नाम गलत तरीके से हटा दिया था।

इसके बाद एडवोकेट गगनप्रीत ने कोर्ट ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद अब कोर्ट ने प्रिंकल की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

पहले भी विवादों में रह चुका है प्रिंकल
प्रिंकल अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों में रहता है। करीब 9 महीने पहले गैंगस्टर ऋषभ बेनीपाल ने उसकी दुकान पर गोलीबारी की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इसके अलावा वह कई  बार गैंगस्टरों निशाना बनाया जा चुका है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post