Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की हुई पहचान, जनसुनवाई के दौरान मारा था थप्पड़

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर सुबह-सुबह एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिस कारण उनके सिर में चोट आई है। हालांकि हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि रेखा गुप्ता जब सीएम आवास में जनसुवाई कर रही थीं तभी उनके ऊपर यह हमला किया गया है।

हाथ खींचा और मारा थप्पड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला करने वाला व्यक्ति जनसुनवाई में कागज लेकर पहुंचा था। जैसे ही वह सीएम रेखा गुप्ता के पास पहुंचा तो उसने उनका हाथ खींचा और थप्पड़ मार दिया। जिससे रेखा गुप्ता का सिर मेज के कोने से टकरा गया और उनके सिर में चोट आई है।

दिल्ली सीएम आवास ने जारी किया बयान
वहीं इस मामले पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा कि आरोपी ने सीएम का हाथ पकड़ कर खींचा और मेज के कोने से टकरा गई। वहीं दिल्ली सीएम ऑफिस ने कहा कि आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है।

गुजरात का रहने वाला है आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जानने सीएम हाउस पहुंचे। यहीं पर सीएम का इलाज किया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254721

Share this Post