Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

बारिश के बाद जालंधर शहर डूबा, पंजाब पर बाढ़ का खतरा मंडराया, देखें Video

जालंधर में सुबह से हो रही बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है। शहर के बाजारों से लेकर पॉश इलाके के तक सभी पानी में डूब गए हैं। जगह-जगह जलभराव हो गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना दोपहिया वाहनों को करना पड़ रहा है और ऊपर से खराब सड़कें होने के कारण लोगों का हादसे का डर सता रहा है। 

पंजाब में 25 तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से बारिश की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों की बात करे तो 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 23 अगस्त को अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दिन मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 25 तक भारी बारिश की संभावना है।

पौंग डैम के कारण पंजाब पर बाढ़ जैसे हालात
जहां आज पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है तो वहीं पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के 6 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के पहले ही कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं और पानी छोड़े जाने से कई गांवों पर असर दिखाई दे सकता है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post