Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में मासूम अलीजा की ह’त्या के मामले में बड़ा खुलासा, बच्ची की हत्या के बाद की सीसीटीवी आई सामने

जालंधर के भोगपुर के नजदीकी गांव डल्ला में 6 महीने की दोहती की हत्या के मामले में पुलिस ने नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं घटना की एक सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें दलजीत कौर और तरसेम सिंह  बच्ची के शव को बाइक पर लेकर जा रहे हैं। वही अलीजा की हत्या को लेकर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

टांडा के पास फ्लाईओवर के नीचे फेका बच्ची का शव

नानी दलजीत कौर ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी मनिंदर कौर की 7 साल की बेटी भी उनके पास ही रह रही है। जिस दिन अलीजा की हत्या की गई, उस दिन 7 साल के बेटी को किसी दूसरी जगह पर भेज दिया था। इसके बाद दलजीत कौर ने अलीजा का गला दबा दिया और  टांडा के पास फ्लाईओवर के नीचे फेंक आए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पठानकोट के रहने वाले सलिन्द्र कुमार शिकायत दी थी कि उसकी 6 महीने की बच्ची घर से गायब है। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला की बच्ची के नाना-नानी ने उसे मारकर टोल प्लाजा के पास स्टार ढाबे की पिछली जगह पर बच्ची को फेंक दिया। पुलिस ने उस जगह पर जाकर बच्ची का शव बरामद कर लिया। बच्ची का शव बरामद करने के बाद पुलिस ने बच्ची के नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी तरसेम और दिलजीत ने अपनी दोहती को महज इसलिए मार दिया कि क्योंकि वह चुप नहीं हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने बच्ची को मारना का फैसला किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। 

ढाई साल पहले सलिंद्र ने की थी शादी

पुलिस ने आगे बताया कि सलिंद्र कुमार ने मनिंदर कौर से ढाई से पहले शादी की थी। शादी के बाद उसके घर एक लड़की अलीजा पैदा हुई थी जिसकी उम्र 6 महीने है। 15 दिन पहले सलिंद्र अपनी पत्नी और बेटी अलीजा को अपने ससुराल छोड़कर आया था। 8 अगस्त की शाम जब सलिंद्र ने अपनी पत्नी को फोन पर हालचाल पूछा, लेकिन उसकी पत्नी ने बेटी अलीजा के बारे में कुछ भी नहीं बताया। जहां उसे अंदेशा हुआ कि घर में कुछ ठीक नहीं है। 

4 बार शादी कर चुकी थी मनिंदर

इसी दौरान मनिंदर कौर के मां-बाप को उसके अफेयर के बारे में पता चला। जिससे वह परेशान हो गए। क्योंकि वह मनिंदर की पहली शादी की बेटी की भी परवरिश कर रहे थे। मनिंदर अब तक 4 शादियां कर चुकी है। अब एक और बेटी की परविश की देखभाल करने से वह परेशान हो चुके थे। रक्षाबंधन वाले दिन ही मनिंदर अपने प्रेमी के साथ बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गई। जिसके बाद बच्ची के नाना-नानी ने उसकी हत्या कर दी।

वहीं पुलिस ने मां मनिंदर कौर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आगे भी और खुलासे की संभावना है। वहीं बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254700

Share this Post