Sat, 20 Jun 2026

टीम इंडिया का एशिया कप के लिए ऐलान, नहीं चुने गए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस आयर

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टीम का ऐलान किया। चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया।  इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

भारत करेगा मेजबानी

इस साल एशिया कप का मेजबान भारत है, लेकिन पाकिस्तान के भारत में खेलने से इनकार के बाद टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट किया गया है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा और भारत का पहला मैच 10 सितंबर को UAE की टीम के खिलाफ खेला जाएगा। 

एश‍िया कप के ल‍िए टीम में किसे मिली जगह

सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती , अर्शदीप सिंह , कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह । जबकि स्टैंडबाय -   प्रसिद्ध  कृष्णा , वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।


1460

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168141