Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोदी सरकार द्वारा जालंधर के हर पिंड हर वार्ड मे जरूरतमंद नागरिक को मकान बनाने,5 लाख का फ्री इलाज मिलेगा-अशोक सरीन हिक्की 

भाजपा ने कैंट विधानसभा के बांबियावाल मे बैठके कर जनता की लोगो की मुश्किलें सुनी |

बहुत जल्द कैंट विधानसभा के हर पिंड मे कैम्प लगा लोगो को मोदी सरकार की हर योजना का लाभ दिलायेगी-जॉर्ज सागर 

जालंधर 19 अगस्त (सोनू) :  कैंट विधानसभा मे भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के मंडल-17 प्रधान जॉर्ज सागर द्वारा बांबियावाल इलाके मे बैठक का आयोयजन किया गया।इस बैठक मे जालंधर कैंट विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और जालंधर भाजपा के प्रवख्ता सन्नी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर लोगो की मुश्किलें और विचार सुनने के बाद महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा पिछले 10 सालों से कैंट विधानसभा मे कांग्रस का विधायक होने के बावजूद आज भी पूरी विधानसभा इलाके मे एक दो मुख्य सड़के छोड़ कर पूरे इलाके मे हर पिंड को जाने वाले लिंक रोड टूटी पड़ी है।जिनको लेकर कभी विधायक और मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार ने ठीक करवाने की आवाज नहीं उठाई।इसी वजह से हर रोज़ लोग परेशानियों का सामना कर रहे है।सरीन ने बताया की मौजूदा विधायक और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत के चलते कैंट विधानसभा में मोदी सरकार द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगो को मिलने वाली घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपय,इलाज करवाने के लिए पाँच लाख रुपय जैसी दर्जनों योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।इसलिए अब भाजपा जालंधर के हर पिंड हर वार्ड मे जरूरतमंद नागरिक को मकान बनाने,5 लाख का फ्री इलाज दिलाने पर कम करेगी जिसके बाद कैंट विधानसभा के देहाती पिंडों में भी लोगो को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।वही मंडल भाजप प्रधान जॉर्ज सागर ने कहा दिल्ली की तरह पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं को रोकने का काम कर रही है।जिसके चलते लोग परेशान होकर मजबूरी मे मुश्किलों का सामना कर रहे है।इसलिए अब बहुत जल्द कैंट विधानसभा के हर पिंड मे भाजपा को कैम्प लगा लोगो को मोदी सरकार की हर योजना का लाभ दिलायेगी जो इलाका विधायक और आम आदमी पार्टी नही होने दे रही है।

               इस मौके पर मंडल महामंत्री नरेश वालिया,गुरमीत लाल हैप्पी,अनुज शारदा,गौरव राय,राजू,सौरव थापर,अलेबस,राजू,निका,जग्गा, राजकुमार,मोहनलाल,देव राय, हरपाल,रामलाल,सुनील कुमार, प्यारा लाल,सरबजीत,पम्मी,मनजीत,रीता,जसवीर,प्रीति,बेब,सुखविंदर,बिमला,बिदर, बलविंद्र कौर,सुरेंद्र कौर,बक्शों,जसवीर, परवीन,रानी,परमजीत,मनजीत, राजविंदर,हरजिंदर,शीला,मागो बामनियावाल आदि भारी संख्या मे इलाका निवासी मौजूद थे ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post