Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में 3 की मौ,  PRTC Bus ने पिकअप को मारी टक्कर, देखें Video 

जालंधर में सुबह-सुबह एक PRTC Bus और छोटे हाथी गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। 

सुबह क़रीब साढ़े तीन बजे हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह साढ़े तीन बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार पीआरटीसी बस के ड्राइवर को झपकी आ गई और बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी सड़क पर चली गई। इस दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई।  

बस ड्राइवर की वजह से हुआ हादसा 

घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि हादसा बस ड्राइवर की गलती की वजह से हुआ है। क्योंकि बस ड्राइवर ग़लत साइड से काफ़ी स्पीड में आ रहा था और उसने सामने से आ रहे छोटे हाथी को टक्कर मार दी।

गाड़ी के उड़े परखच्चे 

हादसा इतना भयावह था कि छोटे हाथी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण उसमे सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक कपूरथला के रहने वाले 

बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी व्यापारी थे और सब्जियां लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी मृतक कपूरथला के रहने वाले हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post