Sat, 01 Aug 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

BREAKING : बिक्रम मजीठिया की जमानत पर मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट जाएगा अब मामला

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ज़मानत याचिका मोहाली कोर्ट ने खारिज कर दी है। गौरतलब है कि ज़मानत याचिका पर कई बार सुनवाई हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका, लेकिन आज कोर्ट ने ज़मानत याचिका खारिज कर दी।

याचिका खारिज होने के बाद मजीठिया के वकील ने कहा कि वह मोहाली कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे। वह अब जमानत याचिका के लिए हाईकोर्ट का रुख करेंगे। वहां पर जमानत याचिका को दायर करेंगे। 

बता दें कि मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल बिक्रम सिंह मजीठिया न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 190234