Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुजरात में चोर 20 करोड़ रुपए के हीरे और कैश लेकर फरार, लगातार 3 छुट्टियों का उठाया फायदा 

गुजरात के सूरत में चोरों ने एक बड़ी डायमंड कंपनी में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा के हीरे और कैश लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं चोरों ने जाते-जाते वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जब कंपनी के कर्मचारी सुबह पहुंचे तब उन्हें इस घटना का पता चला।

3 दिन से बंद थी मार्किट
चोरों ने डीके एंड संस डायमंड कंपनी को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने 15 अगस्त, जन्माष्टमी और रविवार की छुट्टी का फायदा उठाया। क्योंकि लगातार तीन छुट्टियों के कारण मार्किट पूरी तरह से बंद थी। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और हीरे और कैश लेकर फरार हो गए।

गैस कटर से काटी तिजोरी 
डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को डायमंड कंपनी के मालिक देवेंद्र चौधरी कंपनी बंद करके चले गए थे। जब वह सुबह पहुंचे तो उन्हें इस घटना का पता चला। चोरों ने तिजोरी को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। तिजोरी में करीब 20 करोड़ रुपए के हीरे रखे हुए थे।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256480

Share this Post