Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बाढ़ की चपेट में पंजाब के कई इलाके, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट पढ़ें पूरी खबर

पंजाब : पंजाब के मौसम में बदलाव और दरियाओं में बढ़ते जलस्तर के कारण पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने गुरदासपुर जिले के कुछ गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है और लोगों को सावधान रहने को कहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक रावी दरिया में 1,50,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण डेरा बाबा नानक के धर्मकोट, पतन, गुरचक और घणिए के बेट गांवों में खतरे के हालात है। इसी तरह कलानौर के गांव चंदुवडाल, कमालपुर जटा और दीनानगर क्षेत्र के काना, चौतरा, चकरी, सलाच, आध जैनपु और ठाकुरपुर आदि गांवों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

सरकार और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दरियाओं और नहरों के पास न जाएं, अपने घरों में सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261198

Share this Post