Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर की 2 लड़कियां जम्मू-कश्मीर में बादल फटने के बाद से लापता, मचैल माता के दर्शन करने गई थीं

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में 2 दिन पहले मचैल माता यात्रा मार्ग पर चिशौती में बादल फटने के कारण भारी तबाही हुई। जानकारी के अनुसार, इस आपदा में 50 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बाढ़ में कई लोगों के बहे जाने की आशंका है।

इस घटना में जालंधर से जम्मू नानी केघर घूमने गई की 22 साल की वंशिका और उसकी सहेली दिशा बादल फटने के बाद से लापता हो गई है। अभी तक दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

दरअसल, वंशिका माता-पिता और भाई के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गई थी। वहां वह मचैल चंडी माता मंदिर में माथा टेकने के लिए अपने परिवार के साथ गई थीं। लेकिन किश्तवाड़ में बादल फटने की वजह से बहुत सारे लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग लापता हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं।

वंशिका के लापता होने से परिवार में बेहद परेशानी का माहौल है। बातचीत के दौरान वंशिका की चाची और दादी ने बताया कि वंशिका माता-पिता के साथ जम्मू कश्मीर गई हुई थी। दरअसल, वंशिका की मां के ननिहाल जम्मू में हैं। पहले भी वंशिका अपने परिवार के साथ जम्मू अक्सर आती-जाती रही है, लेकिन पहली बार वे मछैल माता मंदिर माथा टेकने के लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि माथा टेकने के दौरान सारा परिवार बहुत खुश था और परिवार की तरफ से फोटो-वीडियो भी भेजे गए। वंशिका की सहेली दिशा भी थी, जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है और परिवार का कहना है कि दिशा के माता-पिता उसे ढूंढने के लिए जम्मू रवाना हो चुके हैं। उनकी तरफ से भी बच्चों को ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है।

सुबह करीब 11 बजे जब परिवार मंदिर से माथा टेककर वापस लौट रहा था। इस दौरान अचानक रास्ते में बादल फटने के बाद दोनों लड़कियां लापता हो गई।परिवार के सदस्य काफी ज्यादा परेशान हैं।

वंशिका की चाची और दादी ने बताया कि उनके परिवार के बाकी सदस्य जम्मू पहुंच चुके हैं और लगातार उनकी तलाश की जा रही है। परिवार के सदस्यों ने अपने नंबर भी सांझा किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को भी कुछ पता चलता है तो उनसे जरूर संपर्क किया जाए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post