Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

AAP ने भी विधानसभा चुनाव की शुरू की तैयारी, पार्टी संगठन का किया विस्तार 

पंजाब में आम आदमी पार्टी अपना विस्तार करते हुए एससी विंग का गठन किया है। इसके प्रेसिडेंट के रूप में पूर्व विधायक और फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ चुके गुरप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है। पार्टी ने पूरी रणनीति के तहत एससी विंग का गठन किया है। 

दोआबा, माझा, मालवा सेंट्रल, मालवा ईस्ट और मालवा वेस्ट में 11 स्टेट सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं, साथ ही सभी 23 जिलों के इंचार्ज भी बनाए गए हैं। इससे पहले पार्टी ने अन्य सभी विंग का गठन और बोर्ड व कॉरपोरेशन के चेयरमैन व डायरेक्टर की नियुक्ति भी कर दी थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188561