Thu, 06 Aug 2026
Post Details

*पार्षद हैप्पी ने कड़ी मेहनत से वार्ड को बनाया सुंदर और स्वच्छ-मेयर वनीत धीर*

*मेयर और हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा ने वार्ड की सड़क के नवीनीकरण का शिलान्यास किया*

जालंधर, 16 अगस्त (सोनू) ; वार्ड नंबर 35 में भाई जैता जी मार्केट, जीटीबी नगर से टी पॉइंट तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मेयर वनीत धीर, हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा और पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने किया। इस अवसर पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि वार्ड नंबर 35 शहर का एक विशेष वार्ड है और इसकी पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने वार्ड को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि हैप्पी अक्सर वार्ड के विकास कार्यों के लिए मुझसे मिलती रहती हैं और मुझसे प्राथमिकता के आधार पर काम करवाने के लिए कहती रहती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु तेग नगर में पानी की पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क की भी जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाएगी। इस अवसर पर पार्षद हैप्पी ने मेयर वनीत धीर और हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा का धन्यवाद करते हुए कहा कि मेयर हमेशा मेरे वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाती हैं। हैप्पी ने मेयर से मांग की कि गुरु तेग बहादुर नगर में पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि क्षेत्रवासियों को हो रही बड़ी समस्या का समाधान हो सके। इस अवसर पर खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा के अलावा वार्ड की गणमान्य हस्तियाँ भी मौजूद  थे ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192070