Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर के मुसलमानों ने उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस मनाया ।

इस मौक़े पर एडवोकेट नईम खान ने मुस्लिम कालोनी में फहराया तिरंगा* 

जालंधर 15 अगस्त (सोनू): देश भर में स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मुस्लिम समुदाय ने भी एडवोकेट नईम खान की अध्यक्षता में मुस्लिम कॉलोनी में पूरे जोश और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया।
मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। 
एडवोकेट नईम खान ने कहा कि देश की आज़ादी में सभी धर्मों के लोगों का योगदान रहा है और आज भी सभी को मिलकर देश की तरक्की के लिए साथ काम करना चाहिए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समुदाय के लोग जिसमें जमीअत उलेमा ए हिन्द के जिला प्रधान मज़हर आलम मजाहिरी, सिकन्दर शेख, अब्दुल खान, सरफराज खान,बबलु,अंजार, सलमान, शाहनवाज, खान मोहम्मद व अन्य लोग खासतौर पर उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए और शुक्रवार की नमाज के बाद दुआ मांगकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post