Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब के गांव में Red Bull, String, Hell समेत कई एनर्जी ड्रिंक्स पर बैन, इस कारण लिया गया फैसला

पंजाब के संगरूर में उपली गांव इस समय चर्चा में आ गया है। क्योंकि गांव की पंचायत ने एनर्जी ड्रिंक्स पर पाबंदी लगा दी है। पंचायत ने सर्वसम्मति के साथ रेड बुल, चार्ज, स्ट्रिंग और हेल जैसी एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री और उसके पीने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। 

गांव में लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड
पंचायत ने इसे लेकर गांव में बड़े-बड़े फ्लेक्स बोर्ड लगाएं हैं और दुकानदारों से अपील की है कि वह न तो एनर्जी ड्रिंक्स को रखें और न ही इसे बेचें। अगर कोई भी दुकानदार पंचायत के इस फैसले का विरोध करता है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। हालांकि दुकानदारों ने भी पंचायत के इस फैसले का समर्थन किया है। 

इस कारण लिया गया फैसला
गांव के युवा सरपंच का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक, खासकर लाल और नीले रंग की ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो बच्चों में नशे की आदत की शुरुआत कर सकती है। यही आदत आगे चलकर उन्हें अन्य बड़े नशों की ओर धकेल देती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post