Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में AAP MLA का हुआ एक्सीडेंट, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहे थे

पंजाब में फिरोजपुर के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि विधायक रणबीर सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी धीराघारा गांव में खेतों में पलट गई। पर गनीमत रही कि उन्हें इस हादसे में कोई चोट नहीं लगी।

बाइक सवार को बचाने की कोशिश की
घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक विधायक रणबीर सिंह की गाड़ी सामने से आ रहे बाइक पर परिवार को बचाने की कोशिश में हुई है। उन्हें बचाने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ दिया, तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर सीधा खेतों में जा उतरी।  

स्थानीय लोगों ने की मदद 
हादसे के बाद तुरंत वहां पर मौजूद स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए दौड़े। लोगों ने विधायक और गाड़ी को कार से सुरक्षित निकाला। पर वहीं बाइक पर सवार परिवार में महिला और उसके बच्चे को चोटें आई है। क्योंकि बाइक भी कार से बचने की कोशिश में गिर गई थी। 

लुधियाना की महिला MLA का भी हो चुका है एक्सीडेंट
आपको बता दें कि इससे पहले लुधियाना के दक्षिण हलके की विधायक राजिंदरपाल कौर छिन्ना की गाड़ी का भी एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में उनके चेहरे पर काफी चोटें लगी थी और  बाद में टांके भी लगाने पड़े थे। वह दिल्ली से वापिस लुधियाना लौट रही थीं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post