Mon, 15 Jun 2026

पंजाब सरकार ने बुधवार को भी छुट्टी का कर दिया ऐलान 

पंजाब में बुधवार को भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। 27 अगस्त बुधवार को संवत्सरी दिवस है, जिसके चलते पंजाब में रिज़र्व छुट्टी का सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में भी छुट्टी को शामिल किया गया है।

पंजाब सरकार की तरफ से 2025-26 के कैलेंडर में 28 छुट्टियां रिजर्व हैं। सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक इन 28 छुट्टियों में से कर्मचारी सिर्फ 2 ही छुट्टियां ले सकते हैं। इसी छुट्टियों की लिस्ट में 27 अगस्त की छुट्टी शामिल हैं। हालांकि यह गज़टेड छुट्टी नहीं है।

रिजर्व छुट्टियों का स्कूल-कॉलेज से कोई लेना-देना नहीं होता। स्कूल-कॉलेज सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहेंगे। यह छुट्टियां सिर्फ उन्हीं के लिए होती हैं जो पंजाब सरकार के अधीन काम कर रहे होते हैं। 


1180

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166793