Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के सामने नहीं पेश हुए R Nait और गुरलेज अख्तर, विवादित गाने को लेकर थी पेशी

विवादित गाने 315 को लेकर पंजाबी सिंगर आर.नेत और गुरलेज अख्तर की आज जालंधर पुलिस कमिश्नरेट सामने पेशी होनी थी। पर दोपहर 1 बजे तक दोनों सिंगर्स पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। जिस कारण अब उन्हें दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। 

दोनों सिंगर्स पर आरोप है कि उन्होंने अपने नए गाने 315 में गन कल्चर को प्रमोट करने के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर भी ऐतराज जताया गया है। जिसकी शिकायत भाजपा नेता अरविंद सिंह ने पंजाब के डीजीपी को दी थी और मामले पर एक्शन लेने के लिए कहा था। 

पंजाब के भाजपा नेता अरविंद सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि 315 जैसे गीत पंजाब सरकार की तरफ से तय की गई आचार संहिता की सीधी अवहेलना करते हैं और युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार के गाने न केवल समाज में डर और हिंसा का माहौल बनाते हैं, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256820

Share this Post