Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

युवाओं में लगातार आ रहे Heart Attack को लेकर पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पंजाब में जिम में एक्सरसाइज के दौरान युवाओं में लगातार आ रहे हार्ट अटैक को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने जिम में इस्तेमाल होने वाले प्रोटीन, क्रिएटिन, प्री वर्कआउट समेत कई सप्लीमेंट्स की चैकिंग करवाने का फैसला लिया है। ताकि कोई मिलावटी समान का इस्तेमाल न कर पाए।

CPR की भी ट्रेनिंग दी जाएगी
इसके साथ ही पंजाब सरकार हार्ट अटैक की मौतों को रोकने के लिए लोगों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) ट्रेनिंग भी देने का इंतजाम करेगी। सेहतमंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि फूड सप्लीमेंट्स की जांच की जाएगी ताकि यह पता लग सके कि लोग क्या इस्तेमाल कर रहे हैं। जल्द ही इस पर एक्शन लिया जाएगा। 

जिम में ऑक्सीजन लेवल भी चैक किया जाएगा
सप्लीमैंट्स की चैकिंग के साथ-साथ सरकार जिम में एयर पॉल्यूशन और ऑक्सीजन लेवल की भी चैकिंग करेगी। माना जा रहा है कि जिम में जब बहुत से लोग एक साथ एक्सरसाइज करते हैं तो प्रदूषण बढ़ जाता है और ऑक्सीजन लेवल नीचे आ जाता है। जिस कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। पॉल्यूशन डिपार्टमेंट इसकी जिम्मेदारी संभालेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post