Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लूट के दो घंटे बाद तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर

लूट के दो घंटे बाद तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : शाहकोट पुलिस ने 50 हजार रुपये की लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और थाना प्रमुख शाहकोट इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि 12 अगस्त को सुखपाल सिंह, जो आदर्श नगर धर्मकोट, जिला मोगा के निवासी हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने स्कूटी पर सवार होकर गांव बाजवा कला के निकट लूटपाट की और उनसे 50 हजार रुपये तथा आवश्यक कागजात छीन लिए।

इस शिकायत के आधार पर थाना प्रमुख बलविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटपाट करने वाले दो व्यक्तियों और उनके सहयोगी एक व्यक्ति को दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लुटे हुए 50 हजार रुपये और कागजात बरामद किए गए। गिरफ्तार लुटेरों में जश्नप्रीत सिंह उर्फ जश्न पुत्र जगतार सिंह वासी अमन नगर जीरा, मुकेश कुमार उर्फ काका पुत्र कुलदीप सिंह वासी मोड मोहल्ला जीरा और वरिंदर पाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी वाडा पहूवंडिया थाना जीरा जिला फिरोजपुर शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ थाना शाहकोट में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि जश्नप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से थाना जीरा में एक मामला दर्ज है। पुलिस की तरफ से आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218834

Share this Post