Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

केंद्र ने पंजाब में 800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टस किए बंद, इस कारण लिया फैसला

केंद्र सरकार ने पंजाब को बड़ा झटका देते हुए 800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को रद्द कर दिया है। यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाए जाने थे। पर केंद्र ने इस योजना को रद्द करने का फैसला किया है। इस फैसले के कारण पंजाब को काफी बड़ा नुकसान पहुंचेगा।

64 सड़कें, 38 पुलों का निर्माण होना था
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पंजाब में 64 सड़कों को अपग्रेड किया जाना था तो वहीं 38 पुलों का निर्माण भी किया जाना था। इन सड़कों की लंबाई  628.48 किलोमीटर है। 64 सड़कों को पर्यावरण अनुकूल नई तकनीक (FDR) से अपग्रेड किया जाना था।

वहीं 38 पुलों का 15 से ज्यादा के लंबाई का निर्माण होना था। केंद्र सरकार ने 31 मार्च को इन सड़कों और पुलों की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी थी, लेकिन अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने 11 जुलाई को लिखे पत्र में कहा है कि जिन कार्यों के टेंडर जारी हो चुके हैं या जिन पर काम शुरू नहीं हुआ है, उन्हें छोड़ा जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254444

Share this Post